डेडिकेटेड प्रीमियर स्कूल में 'ग्रैंड टीचर्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए सभी शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की ओर से शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं शिक्षकों के लिए भी मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ।
समारोह के दौरान चेयरमैन ई. विनय मेहता और प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता कुमारी ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर नमन कर उन्हें याद किया। उन्होंने अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका दिल जीत लिया। इसके साथ ही शिक्षकों के मनोरंजन के लिए विशेष खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डेडिकेटेड प्रीमियर स्कूल के साथ-साथ एमडीआई कॉलेज और डेडिकेटेड अकादमी के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
Daltonganj App में पूरा देखें / खोलें